नई दिल्ली, अगस्त 9 -- UPTET Result 2026: यूपी में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे प्रदेश के 17.7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की निगाहें अब सिर्फ आयोग की वेबसाइट पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने भले ही अभी तक कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया हो लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीटीईटी 2026 का नतीजा अगले हफ्ते में आ सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि रिजल्ट को लेकर पहले भी कई बार तारीखों की चर्चा हो चुकी है। आयोग ने पहले अनौपचारिक रूप से जुलाई महीने में ही नतीजा जारी करने की बात कही थी, लेकिन देरी की वजह से यह टलता चला गया। वहीं कुछ रिपोर्टों में यूपीटीईटी 2026 का परिणाम अगस्त महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद जताई गई है। कुल मिलाकर तस्वीर साफ है कि इंतजार अब लंबा नहीं खिंचने वाला और अभ्यर्थियों...