संजोग मिश्र, अगस्त 27 -- UPTET Result : यूपीटीईटी 2026 पेपर इतना सरल था की कई अभ्यर्थियों को 99 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। सोशल मीडिया के जरिए दावा किया जा रहा है कि आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रौजा सैफनपट्टी के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह को प्राथमिक स्तर की टीईटी में 150 में से 149.267 अंक मिले हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि मनोज सिंह ने टीईटी में टॉप किया है, हालांकि चयन आयोग की तरफ से कोई मेरिट जारी नहीं की गई है।यूपीटीईटी में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। दोनों स्तर की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हैं। दो से चार जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर पांच पालियों (तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं दो पाली प...