नई दिल्ली, अगस्त 24 -- इस वक्त लाखों उम्मीदवारों के मन में एक सवाल चल रहा है कि आखिर यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट कब जारी होगा। क्योंकि एग्जाम को बीते करीब 2 महीना होने को हैं, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी के रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UPTET 2026 का परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।कब हुआ था परीक्षा UPTET 2026 के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें करीब 2 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बाहर से थे। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। UPTET के पेपर 1 और पेपर 2 ...