नई दिल्ली, मार्च 11 -- UPSSSC UP Pollution Control Board Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक नया अवसर प्रदान किया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न तकनीकी पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सरकारी करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।किन पदों पर होगी नियुक्तियां? UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भीतर तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए की जा रही है। नोटिफिकेशन में जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य सहायक तकनीकी...