नई दिल्ली, जून 4 -- UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कॉमर्स बैकग्राउंड से पढ़ाई करने वाले और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 1,829 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर सकेंगे।नोट कर लें आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें नोटिफिकेशन की तिथि- 3 जून 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जुलाई, 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 202...