नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के तहत 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और पात्र आवेदक 16 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशिल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।किन पदों पर होंगी भर्तियां इस भर्ती अभियान के तहत कुल 412 रिक्तियां भरी जानी है। इसमें सबसे ज्यादा 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से...