नई दिल्ली, अगस्त 27 -- UPSSSC PET Exam City 2025 OUT Sarkari Result : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में है और वे अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी इसे अपना एडमिट कार्ड न समझें। यह सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी है। एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप व एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इस बार पीईटी के लिए 25 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यूपीएसएससी द्वारा जारी नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.