नई दिल्ली, मई 2 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 708 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि सिर्फ 12वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने PET-2025 परीक्षा दी है और उनके पास स्कोर कार्ड मौजूद है, वही इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड दोनों पद शामिल किए गए हैं। अलग-अलग श्रेणियों में पदों का बंटवारा किय...