नई दिल्ली, जुलाई 28 -- UPSSSC Excise Constable Result Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का रिजल्ट और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UPSSSC Excise Constable Result Direct Linkकुल 820 पदों पर होगी भर्ती आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए पहले कुल 722 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 को शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 तय की गई थी। इसके बाद 23 जून 2026 को जारी एक नोटिस के माध्यम से 98 अतिरिक्त पदों को भी इस भर्ती में शामिल किया गया। इसमें 68...