नई दिल्ली, अगस्त 3 -- UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले अभ्यर्थियों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती परीक्षाओं का पूरा रोडमैप जारी कर दिया है। आयोग ने आबकारी सिपाही, वन रक्षक, लेखा परीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी या PET-2026 जैसी बड़ी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। आयोग ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं, टंकण परीक्षाओं और साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम में अगस्त से दिसंबर 2026 तक निर्धारित परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं।अक्टूबर में PET 2026 की परीक्षा इस कैलेंडर में जारी सबसे बड़ी परीक्षा यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की बात करें तो यह अक्टूबर 2026 में निर्धारित है। यही परीक्षा आने वाले समय...