नई दिल्ली, जुलाई 6 -- UPSSSC Cane Supervisor Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। खासकर उन छात्रों के लिए जिन्होंने एग्रीकल्चर (कृषि) में अपनी पढ़ाई पूरी की है और उत्तर प्रदेश में किसी बेहतरीन सरकारी पद पर काम करने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 की एक बड़ी और अहम भर्ती का ऐलान कर दिया है। आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1182 पदों को भरा जाएगा।कितने पदों पर होगी भर्ती? सबसे पहले बात करते हैं वैकेंसी के आंकड़ों की। इस बार UPSSSC ने कुल 1182 पदों पर गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती निकाली है। इसे मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला है सामान्य गन्ना पर्यवेक्षक जिसके लिए 1000 पद तय किए गए ह...