नई दिल्ली, जून 28 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की शॉर्टलिस्टिंग सूची जारी कर दी है। यह रिजल्ट 27 जून 2026 को घोषित किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पहले यह संख्या 929 पद थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। आयोग की चयन प्रक्रिया के अनुसार, UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मेन्स लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।1565 पदों पर हो रही है भर्ती UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2026 के तहत असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (A...