लखनऊ, मई 23 -- UPSSSC AGTA Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPSSSC ने टेकनिकल असिस्टेंट यानी AGTA Group-C भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2759 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। यह भर्ती कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए शानदार मौका मानी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।कब से शुरू होंगे आवेदन भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन 24 मार्च 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे...