मुख्य संवाददाता, मई 20 -- उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को 39 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक पाली में होने वाली इस परीक्षा में 17832 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। मंगलवार की शाम परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों की गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में बैठक हुई। वहीं सीपीआरओ सुमित कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल 21 मई को गोरखपुर से देर रात 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 21 मई को लखनऊ से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 11.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्...