लखनऊ, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद आने वाले 13 अवर अभियंता (सिविल) द्वारा ज्वाइनिंग न देने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की संस्तुति पर स्थानीय निकाय निदेशक द्वारा उत्तर प्रदेश पालिक केंद्रीयत अभियंत्रण सेवा नियमावली के आधार पर अवर अभियंता सिविल के पद पर 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी थी। इनके नाम प्रीति, आलोक कुमार मिश्रा, मो. फैजान, केशव पांडेय, मनीष कुमार बिंद, इंदु प्रभा सरोज, रजत, रवि कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार पटेल, मो दानिश, अभय कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह रावत और अमित कुमार भगत हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय ने 10 सितंबर 2024 को अवर अभियंता सिविल के पद पर औपबंधिक रूप से वेतनमान 9300-34800 ग्रेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.