नई दिल्ली, जून 15 -- IAS Nisa Unnirajan Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसे पास करने का सपना लाखों युवा देखते हैं। कई लोग दो या तीन प्रयासों में असफल होने के बाद हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन केरल की निसा उन्निराजन की कहानी संघर्ष और कभी न हार मानने वाले जज्बे की एक अनोखी मिसाल है। निसा ने साबित कर दिया है कि अगर मन में सच्ची जिद, कड़ा अनुशासन और खुद पर अटूट भरोसा हो, तो उम्र का कोई भी पड़ाव या शारीरिक कमजोरी आपके सपनों के आड़े नहीं आ सकती। दो बच्चों की मां और 40% सुनने की कमजोरी से जूझ रहीं निसा ने 40 साल की उम्र में अपने सातवें प्रयास में देश की सबसे कठिन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास कर इतिहास रच दिया है।35 की उम्र में शुरुआत और रोजमर्रा का कड़ा संघर...