नई दिल्ली, जुलाई 16 -- IPS Archit Chandak UPSC Success Story: देश के सबसे बड़े इंस्टीट्यूट, आईआईटी (IIT) से पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा का सपना होता है कि उसे किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों-करोड़ों रुपये का सैलरी पैकेज मिले। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए पैसों की चमक से कहीं अधिक मायने देश की सेवा होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही जाबांज युवा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 35 लाख रुपये की बड़े सैलरी पैकेज के जॉब ऑफर को ठुकरा दिया। हम बात कर रहे हैं नागपुर के रहने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी अर्चित चांडक की, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC) को क्रैक कर दिया था।नागपुर से IIT दिल्ली तक का सफर अर्चित चांडक बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार थे। नागपुर के भोंसले मिलिट्री स्कूल से अपनी...