नई दिल्ली, जून 19 -- कहते हैं कि जहां चाह होती है, वहां राह भी निकल ही आती है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता अक्सर उन्हीं लोगों को मिलती है, जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ जुटे रहते हैं। इस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी परेशानी होती है पैसों की कमी। लेकिन लगातार प्रयास और परिवार के सहयोग से इन्हें पार किया जा सकता है। ऐसे सफर में माता-पिता का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन बच्चों के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है रितिका पांडे की।यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 का जब फाइनल रिजल्ट आया, तो रितिका के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि उन्होंने इस कठिन...