नई दिल्ली, मार्च 7 -- UPSC Final Result 2025: बिहार की धरती को 'प्रशासनिक अधिकारियों की फैक्ट्री' कहा जाता है और इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है समस्तीपुर के होनहार युवा अभिषेक चौहान ने। हाल ही में घोषित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में अभिषेक ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। जहां जिले के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपने खेल से दुनिया को हैरान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके मामा अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 102वीं रैंक हासिल कर पूरे परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। अभिषेक की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले और बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। अभिषेक चौहान समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों का कड़ा ...