नई दिल्ली, मई 25 -- UPSC Prelims Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर एक बेहद ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव की घोषणा की है। इस नए सुधार के तहत, अब अभ्यर्थियों को आधिकारिक आंसर-की के लिए महीनों लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आयोग परीक्षा संपन्न होने के मात्र एक सप्ताह के भीतर ही इसे अपने ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड कर देगा। रविवार को मेरठ के 'पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस' सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे यूपीएससी चेयरमैन ने मीडिया से बातचीत में देश के लाखों अभ्यर्थियों को यह बड़ी राहत भरी खबर दी।31 मई तक उत्तर देख सकेंगे छात्र, दर्ज करा सकेंगे आपत्ति यूपीएससी चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य प...