नई दिल्ली, मई 14 -- UPSC Admit Card 2026 Direct Link Admit Card Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग जल्द ही प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 24 मई को आयोजित की जानी है। आयोग ने अपनी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आमतौर पर परीक्षा से दो से तीन सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी करने की परंपरा रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ल...