नई दिल्ली, मई 22 -- देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा करीब है। हर साल लाखों उम्मीदवारों को अपने शहर से दूर जाकर परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की परेशानी को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यूपीएससी ने 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए तीन नए परीक्षा केंद्र जोड़ दिए हैं। अब भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ भी परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे उन छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्हें पहले दूसरे शहरों में जाकर परीक्षा देनी पड़ती थी। 24 मई, रविवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए देशभर से 8.19 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करना हमेशा चुनौती भरा माना जाता है। यदि आप परीक्षा देने जाने वाले हैं तो आइए जानते हैं क...