नई दिल्ली, जून 17 -- UPSC Plan B : देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) को पास कर आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का सपना हर साल लाखों युवा देखते हैं। लेकिन यह भी एक कड़वी हकीकत है कि बेहद कठिन चयन प्रक्रिया और सीमित सीटों के कारण महज कुछ सौ उम्मीदवारों का ही सपना पूरा हो पाता है। ऐसे में कई बार सालों तक दिन-रात एक करने वाले छात्र परीक्षा क्लियर न होने पर स्ट्रेस या निराशा में डूब जाते हैं। यदि आप भी एक यूपीएससी एस्पिरेंट हैं और सफलता आपके हाथ नहीं लगी है, तो आपको बिल्कुल भी हताश होने की जरूरत नहीं है। आपकी सालों की कड़ी मेहनत, सामान्य अध्ययन का गहरा ज्ञान और एनालिटिकल स्किल्स कभी बेकार नहीं जातीं। आप इसी तैयारी के बल- बूते भारत सरकार के कई अन्य विभागों में ऑफिसर लेवल की बेहतरीन नौकरियां पा सकते हैं। आइए जानते हैं...