नई दिल्ली, अगस्त 12 -- UPSC NDA 2 Exam 2026 Dates: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में बतौर अधिकारी शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (2) 2026' (NDA, NA Exam (2) 2026) का आयोजन 13 सितंबर 2026 (रविवार) को पूरे देश में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए थल सेना, नौसेना, वायु सेना और 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम (नेवल एकेडमी) में कुल 394 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग एक से दो सप्ताह पहले यानी सितंबर 2026 के पहले सप्त...