नई दिल्ली, जुलाई 2 -- IAS Awanish Sharan UPSC Mains Tips: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पांच अचूक मंत्र दिए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के मशहूर आईएएस (IAS) अधिकारी अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर उन छात्रों के लिए 5 बहुत आसान और काम के टिप्स शेयर किए हैं, जो यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी तैयारी को प्रभावशाली बनाए और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार करें।IAS अवनीश शरण के 5 आसान टिप्स: 1. सिलेबस को अच्छी तरह समझें: परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को अपने पूरे सिलेबस की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि किस टॉपिक से क्या प...