नई दिल्ली, जनवरी 2 -- UPSC IFS cadre allotment : भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय ने यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2024 से चयनित आईएफएस ( IFoS) अफसरों को कैडर अलॉट कर दिए हैं। झारखंड की बेटी और आईएफएस टॉपर कनिका अनभ को ओडिशा कैडर मिला है। महाराष्ट्र के रहने वाले सेकेंड टॉपर खंडेलवाल आनंद को भी ओडिशा कैडर मिला है। थर्ड टॉपर अनुभव सिंह, जो यूपी के रहने वाले हैं, को एमपी कैडर मिला है। टॉप 10 में सिर्फ 1 उम्मीदवार को होम कैडर मिला है। 5वीं रैंक लाने वाले कर्नाटक के मंजूनाथ शिवप्पा निडोनी और 11वीं रैंक लाने वाले तेलंगाना के चडा निखिल रेड्डी को होम कैडर मिला है। यूपीएससी ने मई 2025 में आईएफएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2024 में कुल 143 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी। इसमें सामान्य श्रेणी से 40, ईडब्ल्यूएस से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.