नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- UPSC CSE Prelims : यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का आयोजन अगले माह 24 मई 2026 को होगा। लाखों अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ( UPSC CSE 2026 Prelims Admit Card ) का इंतजार कर रहे हैं और तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न ऐसा होता है कि बहुत से होनहार अभ्यर्थी कड़ी मेहनत और कई अटेम्प्ट के बाद भी इसे पास नहीं कर पाते। कई अभ्यर्थी ऐसे होते हैं जो पिछले प्रयासों में इंटरव्यू व मेन्स तक पहुंचने के बावजूद प्रीलिम्स में गच्चा खा जाते हैं। खासतौर पर प्रीलिम्स में सीसैट ( CSAT ) के पेपर से निपटना ज्यादातर अभ्यर्थियों के लिए चुनौती रहता है खासतौर पर आर्ट्स बैकग्राउंड वालों के लिए। यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को 2024 की टॉपर शक्ति दुबे की कहानी जरूर जाननी चाहिए जो ...