नई दिल्ली, फरवरी 6 -- UPSC CSE Notification 2024 : यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। upsconline.nic.in/exam-apply पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 933 वैकेंसी निकाली गई हैं। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाना चाह रहे युवा 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होगा। इस बार भी यूपीएससी एग्जाम सेंटर के लिए फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट की पॉलिसी लागू करे। यानी आप जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी पाने के उतने ही ज्यादा चांस रहेंगे। आयोग ने कहा है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की संख्या सीमित है। एग्जाम सेंटर फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। या...