नई दिल्ली, अगस्त 14 -- UPSC CSE Mains 2026 Admit Card Out, Direct Link: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन होनहारों ने प्रीलिम्स की इस बड़ी बाधा को सफलतापूर्वक पार कर लिया था और इस मुख्य परीक्षा के लिए खुद को रजिस्टर किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखें अब बेहद नज़दीक आ चुकी हैं, ऐसे में समय रहते अपना एडमिट कार्ड संभाल लेना ही हर उम्मीदवार के लिए सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।क्या है परीक्षा की तारीखें आयोग द्वारा साझा किए गए शेड्यूल के मुताबिक, इस बार यूपीएससी सीएसई मेंस 2026 की परीक्षा...