नई दिल्ली, फरवरी 8 -- UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा (IFoS) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी घोषणा की है। आयोग ने अपने हेल्पलाइन और कॉल सेंटर के संचालन के समय को बढ़ाने करने का निर्णय लिया है। अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा से संबंधित किसी भी तकनीकी और सामान्य पूछताछ के लिए प्रतिदिन देर शाम तक विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे।कॉल सेंटर के समय में बदलाव क्यों? यूपीएससी द्वारा हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही देशभर के लाखों छात्र एक साथ आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान अक्सर छात्रों को 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR), फोटो अपलोड करने, या ऑनलाइन फीस के भुगतान में तकनी...