नई दिल्ली, फरवरी 24 -- UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, जो सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार अपने आवेदन 27 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।क्यों बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि? इस साल UPSC ने आवेदन प्रक्रिया में 'यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर' (URN) और 'कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म' (CAF) जैसे नए बदलाव किए थे। अंतिम समय में भारी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा वेबसाइट पर लॉग इन करने के कारण पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं और धीमापन देखा गया। कई छ...