नई दिल्ली, अगस्त 23 -- देश की तीनों सेनाओं में अफसर बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (द्वितीय), 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने सीडीएस-2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें। एक बार हॉल टिकट जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से upsc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि कुछ शिक्षा पोर्टलों की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीएससी सीडीएस-2 का एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है, हालांकि आयोग की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की...