नई दिल्ली, अगस्त 8 -- UPSC CAPF Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्सटेंट कमांडेंट्स) एग्जामिनेश 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने कुल 350 उम्मीदवारों को असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप-A) पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया है। चयनित उम्मीदवारों को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नियुक्ति मिलेगी।लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर हुआ चयन UPSC CAPF AC 2025 की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए 4 मई से 29 मई 2026 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए गए। इन्हीं दोनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। आयोग ने ...