नई दिल्ली, मार्च 7 -- gorakhpur basti upsc results 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के फाइनल नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कामयाबी किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। जब हौसलों में जान हो और रातों की नींद कुर्बान करने का जज्बा हो, तो छोटे शहरों और कस्बों की पगडंडियों से भी लुटियंस दिल्ली का रास्ता तय किया जा सकता है। शुक्रवार को जारी हुए यूपीएससी परीक्षा के नतीजों ने पूर्वांचल के गोरखपुर-बस्ती मंडल में जश्न का माहौल बना दिया है। इस पूरे क्षेत्र से 13 होनहारों ने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और माटी का नाम रोशन किया है। इनमें से किसी ने आईआईटी की पढ़ाई के बाद घर बैठकर सेल्फ-स्टडी से मुकाम हासिल किया, तो किसी ने अपने सिपाही पिता के अफसर बनने के सपने को हकीकत में बदल दिया। आइए, बाबा गोरखनाथ की धरती और आस-पास के जिलो...