UPSC से बैंकिंग तक की तैयारी अब होगी FREE, कैसे मिलेगी ये सुविधा; जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- पहाड़ों की गोद में बसे उत्तराखंड के हजारों नौजवानों के लिए सोमवार का दिन किसी सौगात से कम नहीं रहा। पैसों की तंगी की वजह से जिन छात्रों का यूपीएससी, एसएससी या बैंकिंग जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी का सपना अधूरा रह जाता था, अब उनके लिए राज्य सरकार खुद आगे आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए ऐलान किया कि प्रदेश के 11 हजार विद्यार्थियों को बिल्कुल मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी, जो प्रतिभा तो रखते हैं मगर संसाधनों की कमी उनके रास्ते का रोड़ा बन जाती है।किस परीक्षा के लिए कितने छात्रों को मिलेगा मौका सरकार ने इस योजना को बड़े ही सोच-समझकर बनाया है, ताकि हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.