प्रमुख संवाददाता, मार्च 7 -- देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के परिणाम में शुक्रवार को मेरठ के मेधावियों ने सफलता की नई इबारत लिख डाली। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत क्लर्क राकेश पंवार की बेटी प्राची पंवार ने अपने दूसरे ही प्रयास में 59 वीं रैंक पाकर पिता का सपना साकार कर दिया। किसान अजय नेहरा के बेटे हर्ष नेहरा ने भी दूसरे प्रयास में देश में 74 वीं रैंक पाते हुए गांव की मेधा को नई उड़ान दे दी। शिक्षक के बेटे तुषार गिरि ने 395 वीं, लेखिका वंशिका भगत ने 809 और पुल्किता अंजना गोपाल ने 828 वीं रैंक पाकर शहर का नाम रोशन कर दिया। अधिकारी हो तो ऐसा...पिता का सपना प्राची ने सच किया: मेडिकल कॉलेज में क्लर्क राकेश पंवार ने जब नौकरी शुरू की तो अधिकारियों को देखा। राकेश पंवार के अनुसार वह अक्सर सोचा करते थे कि नौकरी हो त...