नई दिल्ली, मई 18 -- सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। यूपीएससी ने कई अहम पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर समेत कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 29 पद सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर यानी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के हैं। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) का 1 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) का 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के 4 पद और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के 2 पदों पर भर्ती होगी।एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए योग्यता सिविल इंजीनियरिंग में एमई या एमट...