नई दिल्ली, जून 13 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 538 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये नियुक्तियां 30 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में की जाएंगी। सभी पद स्थायी प्रकृति के हैं और इनमें राजपत्रित तथा गैर-मंत्रालयी दोनों तरह की नौकरियां शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर मौजूद हैं। भर्ती में नागरिक उड्डयन, रक्षा, फोरेंसिक विज्ञान, कृषि, खनन, कानून, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों के पद शामिल किए गए हैं। भर्ती में ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, सहायक निदेशक, वैज्ञानिक, अभियोजक, प्रोफेसर, सहायक प्र...