नई दिल्ली, जुलाई 12 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू कर दी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी, वैज्ञानिक और चिकित्सा (मेडिकल) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि प्रत्...