नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर और प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे को मुरादाबाद जिले में तैनात किया गया है। मूल रूप से बलिया की रहने वाली शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (बीएससी बायोकेमिस्ट्री) किया। इसके बाद बीएचयू से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। बीएचयू से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। शक्ति दुबे ने 5वें प्रयास में यूपीएससी रैंक 1 के साथ पास की थी। पहले तीन प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं। चौथे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन असफल रहीं।यूपी को मिले 21 नए आईएएस, फील्ड ट्रेनिंग के लिए तैनाती मिली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आईएएस के लिए चयनित 179 ...