आरा, मार्च 7 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से शुक्रवार को जारी हुए सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में 301वीं रैंक पर संग्राम छिड़ गया है। आकांक्षा सिंह नाम की दो लड़कियां इस रैंक पर अपना दावा कर रही हैं। एक तरफ बिहार के आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं, जो रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वालीं आकांक्षा सिंह हैं, जो डॉक्टर हैं। शुक्रवार को यूपीएससी के नतीजे जारी होने के बाद आरा की आकांक्षा सिंह ने दावा किया कि उन्होंने 301वां स्थान हासिल किया है। कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने भी दावा कर दिया कि 301वीं रैंक उनकी है। गाजीपुर की आकांक्षा ने यूपीएससी परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण का एडमिट कार्ड भी दिखाया और कहा कि बिहार से जो लड़की 301वीं रैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.