नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP PCS Final Result 2024: "लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।" हरिवंश राय बच्चन की ये पंक्तियां आजमगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले अखिल पांडेय पर सटीक बैठती हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर है। जहानागंज ब्लॉक के धर्मपुर गांव के रहने वाले अखिल पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता का वो झंडा गाड़ा है, जिसकी गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। अखिल ने न केवल इस कठिन परीक्षा को पास किया, बल्कि उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स/GST) के प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है। उनकी उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर GST की लिस्ट में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान (रैंक 1) हासिल किया है, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.