नई दिल्ली, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 साक्षात्कार के सातवें दिन सोमवार को अभ्यर्थियों की परीक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी समझ, जिम्मेदारी और जीवन मूल्यों को भी गहराई से परखा गया। विशेषज्ञों ने ऐसे सवाल पूछे जो यह जानने के लिए थे कि उम्मीदवार केवल पढ़े-लिखे हैं या सच में समाज और व्यवस्था को समझते भी हैं। इस दिन का साक्षात्कार खास तौर पर इसलिए चर्चा में रहा क्योंकि सवालों का दायरा बहुत व्यापक था। तकनीक से लेकर पर्यावरण, नैतिकता से लेकर संविधान, और इतिहास से लेकर व्यक्तिगत सोच तक हर पहलू को छुआ गया। एक अभ्यर्थी जिसका शैक्षणिक पृष्ठभूमि ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ा था, उससे सबसे पहले उद्योग जगत से जुड़े सवाल किए गए। बोर्ड ने पूछा कि ऐसी कौन-सी भारतीय कंपनी है जो भारत के बाहर भी निर्माण कार्य ...