नई दिल्ली, मई 11 -- UPPSC APO Mains 2026 Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा-2026 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा 28 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल चेक कर सकते हैं।परीक्षा की तारीखें और समय यूपीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, एपीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: परीक्षा की शुरुआत: मुख्य परीक्षा 28 जून 2026 से शुरू होगी और 30 जून 2026 तक चलेगी। शिफ्ट: परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रथम शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर ...