नई दिल्ली, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक इंतजाम करने जा रहा है। अब आयोग की परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए किसी भी प्रकार की नकल या बाहरी संपर्क की संभावना पूरी तरह समाप्त की जा सके। यह जानकारी मंगलवार को आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने दी।लगेगा जैमर उन्होंने बताया कि अभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाती रही है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कक्ष में जैमर लगेगा। आयोग अभ्यर्थियों के सत्यापन को भी और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था काफी पहले लागू कर दी गई थी, अब हरियाणा लोक सेवा आयोग की त...