नई दिल्ली, जून 1 -- uppsc assistant professor pre exam analysis : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। कई उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर न तो बहुत कठिन था और न ही बेहद आसान। जिन अभ्यर्थियों ने नियमित तैयारी की थी, उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।सरकारी योजनाओं और सामान्य अध्ययन पर रहा खास फोकस परीक्षा में सामान्य अध्ययन के हिस्से से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों के मुताबिक मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल थे। इसके अलावा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय और अन्य सामान्य ज्ञान विषयों पर भी सवाल पूछे गए। कई प्...