प्रयागराज, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार रात घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। रायबरेली के आनंद नगर की निवासी अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। अनन्या अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां के कठिन परिश्रम और त्याग को देती हैं।बीएचयू व इग्नू से की पढ़ाई उन्होंने सफलता में परिवार के साथ-साथ अपने मामा राजेश कुमार पांडेय (एडिशनल एसपी, कानपुर देहात) के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया। अनन्या ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने 2019 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से समाजशास्त्र में स्नातक किया। फिर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्...