कार्यालय संवाददाता, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस 2024 के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की समग्र समझ और व्यक्तित्व को परखने के लिए विविध विषयों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। मंगलवार को आयोजित साक्षात्कार में बोर्ड ने समसामयिक घटनाओं, इतिहास, भूगोल, साहित्य और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जुड़े सवालों के जरिए उम्मीदवारों की जानकारी और विश्लेषण क्षमता का परीक्षण किया। बोर्ड ने अंग्रेजी साहित्य के अभ्यर्थी से विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग लिखने को कहा। इतिहास से जुड़े सवालों में शेर शाह सूरी की मृत्यु कैसे हुई और राजेंद्र चोल के बारे में जानकारी देने को कहा गया। समसामयिक मुद्दों पर भी उम्मीदवारों की समझ परखी गई। जेनेटिकली मोडिफाइड फूड को भारत में व्यापक रूप से क्यों नहीं अपनाया जा रहा, कोविड-19 से समाज को क्या ल...