कार्यालय संवाददाता, जून 3 -- UPPSC APS Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीएस भर्ती में कोई भी स्किल परीक्षा में पास नहीं हुआ। अपर निजी सचिव (एपीएस) के 331 रिक्त पद 32 माह बाद बिना चयन के शासन को वापस (अग्रेनीत) कर दिए गए। इस भर्ती के दूसरे चरण में शामिल हुए चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों में कोई भी सफल नहीं हो सका। इस चरण में शॉर्टहैंड (आशुलेखन) और टाइप टेस्ट होना था। शॉर्टहैंड में अभ्यर्थियों को एक मिनट में 80 शब्द लिखने थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोई भी अभ्यर्थी इतनी अवधि में 80 शुद्ध शब्द नहीं लिख सका। एपीएस की यह भर्ती 2023 की थी, जिसके लिए सितंबर 2023 में आवेदन लिए गए थे। पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी 2024 को हुई थी। चार मार्च 2024 को घोषित परिणा...