नई दिल्ली, फरवरी 6 -- UP Home Guard Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को कुल 06 पालियों में आयोजित की जाएगी। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। निर्देशों में कहा गया है कि ओएमआर आंसरशीट और गोले भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रश्न पुस्तिका क्रमांक और ओएमआर उत्तर पत्रक क्रमांक समान हों। एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। गोलों को मिटाने या दोबारा भरने का प्रयास न करें। उत्तर बदलने के लिए व्हाइटनर, रबर या ब्लेड का प्रयोग पूरी तरह मना है। ओएमआर शीट की जांच इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.